HomePatialaजैम्स पब्लिक स्कूल के एकदिवसीय कार्निवल में 6,000 दर्शकों की भारी भीड़,...

जैम्स पब्लिक स्कूल के एकदिवसीय कार्निवल में 6,000 दर्शकों की भारी भीड़, बना रिकॉर्ड

ऐसे प्रयास अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणास्रोत : मेयर कुंदन गोगिया

पटियाला/ सनौर 15 दिसंबर:– जैम्स पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित एकदिवसीय कार्निवल ने शहर में नया रिकॉर्ड स्थापित किया, जिसमें लगभग 6,000 दर्शकों की भारी उपस्थिति दर्ज की गई। इस कार्निवल ने न केवल बच्चों बल्कि अभिभावकों और शहरवासियों में भी खास उत्साह पैदा किया। स्कूल परिसर में आयोजित इस कार्निवल के दौरान पूरे दिन रौनकें लगी रहीं और हर आयु वर्ग के लोगों ने भरपूर मनोरंजन का आनंद लिया।

इस अवसर पर लगाए गए आकर्षक स्टॉल, नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मंचीय संगीत व नृत्य कार्यक्रम, मनोरंजक खेल, रैंप वॉक तथा बच्चों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए विभिन्न मनोरंजन स्टॉल दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने इस मेले का भरपूर आनंद उठाया।

कार्निवल में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने विशेष रूप से शिरकत की। इनमें मुख्य अतिथि के रूप में मेयर पटियाला कुंदन गोगिया, श्री तेजिंदर मेहता (चेयरमैन प्लानिंग बोर्ड), श्री राकेश कुमार बग्गा, सौरव बंसल (एल.जी), गर्ग (हैमलेट), अरविंदर सिंह (प्रधान, उमंग फाउंडेशन), श्रीमती मिन्नी सोढ़ी (नूरानी), श्रीमती मेघना चोपड़ा, डॉ. परमिंदर पाल सिंह, श्रीमती परमजीत, श्रीमती शमिंदर संधू, श्री गुरविंदर कंसल, श्री लखविंदर, श्री मनमोहन सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. मंजरी तेजपाल ने बताया कि इस तरह के कार्निवल बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं।

मेयर कुंदन गोगिया ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा हैं। कार्निवल में शामिल अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन की खुलकर सराहना की। अभिभावकों का कहना था कि ऐसे प्रयास बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और अन्य स्कूलों को भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सहयोग, सामाजिकता और आत्मविश्वास की भावना विकसित होती है।

डॉ. मंजरी तेजपाल ने स्कूल प्रबंधन, अभिभावकों और बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जेम्स पब्लिक स्कूल भविष्य में भी अभिभावकों, प्रायोजकों और सहयोगियों के संयुक्त सहयोग से बच्चों के लिए शिक्षा और मनोरंजन से भरपूर ऐसे अवसर उपलब्ध कराता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments