पटियाला, 10 दिसंबर: पटियाला के विधायक श्री अजीतपाल सिंह कोहली ने आज सुधार सभा श्री केदार नाथ (रजि.) प्राचीन मंदिर श्री केदार नाथ जी, मथुरा कॉलोनी पटियाला में धर्मशाला का नींव-पत्थर काउंसलर रणजीत सिंह चंडोक की देखरेख में रखा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धार्मिक हस्तियाँ भी उपस्थित थीं।
इस दौरान विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने हर वर्ग का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी वर्ग हो, हर वर्ग के धार्मिक स्थलों की देखभाल और संरक्षण के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं और उपयुक्त अनुदान देकर बेहतर सुविधाएँ प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस धर्मशाला का आज नींव-पत्थर रखा गया है, उसमें जरूरतमंद लड़के–लड़कियों की शादियाँ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। यह धर्मशाला सभी की साझी धर्मशाला है।
धर्मशाला बनने से इसके आसपास रहने वाले लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। कॉलोनी के लोग कई वर्षों से इसकी उम्मीद कर रहे थे। इस अवसर पर चेयरमैन तजिंदर मेहता, पटियाला नगर निगम के मेयर कुंदन गोगिया, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा आदि ने भी शिरकत की।
आज मथुरा कॉलोनी के निवासियों ने सुधार सभा की खूब प्रशंसा की कि जो काम वर्षों तक नहीं हुए, वे सुधार सभा ने 25 महीनों में कर दिखाए हैं।
इस मौके पर सुधार सभा के संरक्षक सतनाम हसीजा, चेयरमैन रणबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरि सिंह, प्रधान मिथुन कुमार, जनरल सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष पूरन, वाइस कोषाध्यक्ष मदन गोपाल, प्रभजोत सिंह चड्ढा, जसविंदर सिंह, लक्की, बोनी, कालू, विक्की पेंटर, राजेश कुमार, सुरिंदर कुमार पाठक, अजय सेवादार, नोनी जे.सी.बी., गुरप्रीत सिंह, तरसेम वर्मा, राम लाल गोयल, केदार नाथ गोयल सहित इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारी भी मौजूद थे।






