कोलंबो: चक्रवात दितवाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचा दी है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) के अनुसार, अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है और 130 लापता हैं। लगभग 300 भारतीय नागरिक भी फंसे हुए हैं।
राजधानी कोलंबो सहित कई इलाके जलमग्न हैं। 600 से अधिक घर नष्ट, सड़कें-बिजली-रेल सेवाएँ ठप हो गई हैं। सबसे अधिक नुकसान पूर्वी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में रिकॉर्ड 300 मिमी से अधिक बारिश के कारण हुआ।
इस बीच, भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत मदद भेजी है। भारतीय वायुसेना ने 21 टन राहत सामग्री और NDRF की दो टीमें (80 जवान, 4 महिला सदस्य, 4 स्निफर डॉग सहित) को कोलंबो एयरलिफ्ट किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने श्रीलंका के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त किया है।






