(पटियाला) विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन में कार्यरत पटियाला के श्री सुशील कुमार आजाद को 3 दिसम्बर को आयोजित अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विश्व स्तर पर श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा । इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर लेंग्वेज कोऑर्डिनेशन के संस्थापक श्री अनिल कुमार भारती ने बताया कि हरियाणा की कमेटी ने श्री सुशील कुमार आजाद के व्यक्तित्व और विश्व स्तरीय हिंदी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए सम्मानित करने का निर्णय लिया है। श्री आजाद लगभग 31 वर्षों से शिक्षण कार्य से समाज की सेवा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि श्री आजाद ने रूस के मास्को शहर में लगभग साढे तीन वर्ष भारतीय राजदूतावास के केंद्रीय विद्यालय में हिंदी भाषा एवं संस्कृति के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होने विदेश से हिंदी पत्रिका दिशा के सम्पादन के साथ साथ रूसी रामलीला के मंचन में अतुलनीय सहयोग दिया है। श्री आजाद को रूस में भारतीय राजदूत श्री डी बी वेंकटेश वर्मा द्वारा भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय हिंदी सृजन सम्मान से भी नवाजा जा चुका है।






