HomePatialaआत्मा राम कुमार सभा स्कूल में एथलेटिक मीट आयोजित

आत्मा राम कुमार सभा स्कूल में एथलेटिक मीट आयोजित

पटियाला, 27 नवंबर 2025: आत्मा राम कुमार सभा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। यह एथलेटिक मीट सनातन धर्म कुमार सभा के प्रधान बाल कृष्ण सिंगला और शिक्षा संस्थानों के चेयरमैन मनीष गोयल की अगुवाई में करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गौतम सेठ और पूनम सेठ ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। प्रिंसिपल डॉ. डॉली लारोइया ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

एथलेटिक मीट की शुरुआत मार्च-पास्ट के साथ हुई। खेल विभाग के प्रमुख डॉ. आसा सिंह ने बताया कि एथलेटिक मीट में 100 मीटर दौड़, 50 मीटर रेस, थ्री लेग रेस, स्पून रेस, शॉटपुट, रिले रेस, स्लो साइकलिंग आदि प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा विकसित “विक्सित भारत” के अंतर्गत बिजनेस ब्लास्टर्स की प्रदर्शनी भी लगाई गई। स्कूल के प्रबंधक अधिकारी नवनीत ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों ने पूरा योगदान दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रिंसिपल जीवन कुमार गर्ग, हाउस इंचार्ज संजय शर्मा, विवेक शाही, राजेश कौशल, अनुराधा कद, जसप्रीत कौर, परमिंदर भलवान, जत्विंदर ग्रेवाल सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments