पटियाला, 26 नवंबर:
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत मार्केट कमेटी के चेयरमैन नियुक्त किए गए आम आदमी पार्टी एससी विंग के जिला प्रधान अशोक सिरसवाल ने आज अपने पद का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ के भोग उपरांत मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बर्स्ट और अन्य प्रमुख हस्तियों ने उन्हें चेयरमैन की कुर्सी पर बैठाकर शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर हरचंद सिंह बर्स्ट ने कहा कि अशोक सिरसवाल पार्टी के मेहनती और वफादार सिपाही हैं, और यह पद संभालकर वे आम लोगों की भलाई के लिए मिसाल कायम करेंगे।
अशोक सिरसवाल ने उन पर विश्वास जताने के लिए पार्टी कन्वीनर श्री अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पार्टी के पंजाब मामलों के इंचार्ज श्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन से निभाएंगे तथा जिले के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह पद मिलने का श्रेय पार्टी के सभी वालंटियरों और शुभचिंतकों को दिया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख हस्तियां:
विधायक नाभा गुरदेव सिंह देव मान, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट पटियाला चेयरमैन मेघ चंद शेरमाजरा, जिला योजना समिति चेयरमैन श्री तेजिंदर महिता, मेयर कुंदर गोगिया, पंजाब एग्रो चेयरमैन बलजिंदर सिंह ढिल्लों, सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, प्रदेश सचिव व डिप्टी मेयर जगदीश जग्गा, मीडिया मालवा जोन इंचार्ज हरपाल जुनेजा, इंद्रजीत सिंह संधू वाइस चेयरमैन पंजाब स्टेट कंटेनर एंड वेयरहाउस कॉर्पोरेशन, हेल्थ कॉर्पोरेशन वाइस चेयरमैन विक्की घनौर, प्रदीप जोसन प्रधान नगर काउंसिल सनौर, वाइस चेयरमैन PRTC बलविंदर सिंह झाड़वां, अमरीक सिंह बंगड़ प्रदेश सचिव मालवा जोन ईस्ट, जसी सोहियां वाला चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट नाभा, स्विंदर धनंजय मेंबर ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड, जिला मीडिया इंचार्ज गज्जन सिंह, राज कुमार मिठारिया लोकसभा ऑफिस इंचार्ज पटियाला, मोनिका शर्मा जिला प्रधान महिला विंग, सोनिया दास एमसी, बलकार सिंह गज्जूमाजरा चेयरमैन मार्केट कमेटी समाणा, मार्केट कमेटी देवीगढ़ के चेयरमैन बलदेव सिंह, मार्केट कमेटी हनी माहला, मार्केट कमेटी राजपुरा चेयरमैन दीपक सूद, दीपका चेयरमैन मार्केट कमेटी, ट्रेड विंग जिला ग्रामीण प्रधान गुरप्रीत सिंह धमौली, लखविंदर सिंह ढिल्लों, अंग्रेज सिंह रामगढ़, जसवंत राय, भगवान दास मेंबर स्वर्ण बोर्ड, जसविंदर कुमार, मनदीप जोला, राजिंदर सिंह मोहल, ओम प्रकाश, सुमीत टकेजा, कामरेड दलबीर सिंह, जगतार तारी, अमर अली, इस्लाम अली, अजय गोयल, वासुदेव सहित नगर निगम पटियाला के सभी एमसी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






