Monday, June 22, 2026
HomePunjabसुनाम ड़ी सौगात: 14.48 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 50 बेड...

सुनाम ड़ी सौगात: 14.48 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा 50 बेड का अत्याधुनिक मातृ एवं शिशु अस्पताल

सुनाम, 22 जून:
पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज सुनाम विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए सरकारी अस्पताल सुनाम में 50 बेड वाले अत्याधुनिक मातृ एवं शिशु अस्पताल (मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल) का शिलान्यास किया। यह अस्पताल लगभग 14 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा।

इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए अब तक करीब 57 करोड़ रुपये विभिन्न परियोजनाओं पर खर्च किए जा चुके हैं। इनमें सरकारी अस्पताल सुनाम में लगभग 25.5 करोड़ रुपये की लागत से नए ओपीडी ब्लॉक, दवाइयों का वेयरहाउस, ट्रॉमा सेंटर और ब्लड बैंक का निर्माण शामिल है। इसके अलावा चीमा में 14.5 करोड़ रुपये तथा लोंगोवाल में 11.5 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 8 आम आदमी क्लीनिक और 12 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भी स्थापित किए गए हैं, जिससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध हो रही हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नया मातृ एवं शिशु अस्पताल माताओं और नवजात बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगा। इसके निर्माण के बाद क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय इलाज के लिए बड़े शहरों के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

अस्पताल में 5 ओपीडी कक्ष, 2 आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, 3 बेड वाला सामान्य प्रसव कक्ष, टेस्टिंग लैब, अल्ट्रासाउंड लैब, फार्मेसी, ईसीजी रूम, पीडियाट्रिक रूम और टीकाकरण कक्ष जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 4 स्त्री रोग वार्ड, 2 बाल रोग वार्ड, 4 निजी कमरे, 3 डॉक्टर स्टेशन और 5 नर्स स्टेशन भी बनाए जाएंगे।

अस्पताल में 4 बेड का हाई डिपेंडेंसी यूनिट (HDU), मिडवाइफरी लेड केयर यूनिट (MLCU) और 12 बेड का स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट (SNCU) भी स्थापित किया जाएगा, जिससे गंभीर मामलों में माताओं और नवजात शिशुओं को विशेष उपचार मिल सकेगा।

अमन अरोड़ा ने कहा कि अस्पताल में प्रत्येक सेवा के लिए अलग प्रतीक्षालय तथा नवजात बच्चों के लिए विशेष फीडिंग यूनिट भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह अस्पताल सुनाम तथा आसपास के क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा।

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments