Saturday, June 20, 2026
HomePatialaआप ने पंजाब इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां कीं,...

आप ने पंजाब इकाई में संगठन विस्तार के तहत नई नियुक्तियां कीं, सुखजिंदर सिंह को सौंपी अहम जिम्मेदारी

पटियाला, 20 जून 2026 (छतरपाल सिंह): आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में अपने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। पार्टी ने राज्य, जिला और हलका स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

इसी क्रम में स. सुखजिंदर सिंह को पटियाला अर्बन लीगल विंग का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। पार्टी नेताओं ने उम्मीद जताई है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

पार्टी की ओर से कहा गया है कि ये नियुक्तियां जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने और जनता से सीधा संपर्क मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है।

नवनियुक्त जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह ने पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और जनहित कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments