पटियाला, 8 जून: आम आदमी पार्टी की महिला विंग के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से मोनिका शर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव (स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर मोनिका शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, स्टेट ऑब्जर्वर गायत्री बिश्नोई, पंजाब अध्यक्ष अमनदीप कौर अरोड़ा, पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली तथा पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व की दिल से आभारी हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मोनिका शर्मा ने कहा कि वह पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगी तथा महिला विंग को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास और जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करती रहेंगी।






