Wednesday, June 17, 2026
HomePatialaकॉमेडियन संता-बंता से जगप्रीत सिंह महाजन ने की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर...

कॉमेडियन संता-बंता से जगप्रीत सिंह महाजन ने की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

पटियाला,1 जून 2026: प्रसिद्ध कॉमेडियन जोड़ी संताबंता,जिन्हें दर्शक शगली-जुगलीके नाम से भी जानते हैं,ने पटियाला में एक विशेष मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक और समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर इरिगेशन मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन पंजाब के प्रेस सचिव सरदार जगप्रीत सिंह महाजन भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान आपसी संवाद, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
कॉमेडी जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी संता-बंता की जोड़ी ने लोगों के बीच सकारात्मक सोच और मनोरंजन के महत्व पर भी अपने विचार साझा किए। वहीं जगप्रीत सिंह महाजन ने भी विभिन्न सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखते हुए आपसी सहयोग और संवाद को समय की आवश्यकता बताया।इस दौरान मौजूद लोगों ने संता-बंता की लोकप्रिय जोड़ी के साथ मुलाकात कर खुशी व्यक्त की और यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments