Sunday, June 7, 2026
HomePatialaस्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आई.एस.आई मार्क और हॉलमार्क की...

स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों को आई.एस.आई मार्क और हॉलमार्क की महत्ता संबंधी भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा दी गई प्रशिक्षण

पटियाला, 22 मई,2026 : आज भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), परवाणू शाखा द्वारा शाखा कार्यालय के निदेशक एवं प्रमुख श्री एस.सी. नायक की अध्यक्षता में पटियाला में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों के लिए “शाइन” (स्टैंडर्ड्स हेल्प इन फॉर्म एंड नर्चर इम्पावर्ड वूमेन) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को आई.एस.आई मार्क और हॉलमार्क की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आई.एस.आई मार्क गुणवत्ता और सुरक्षा का प्रतीक है, जबकि हॉलमार्क सोने और चांदी के आभूषणों की शुद्धता सुनिश्चित करता है।

इसके अलावा महिलाओं को जागरूक किया गया कि वे किसी भी उत्पाद या आभूषण की खरीदारी करते समय उसकी गुणवत्ता की पुष्टि के लिए आई.एस.आई मार्क और हॉलमार्क अवश्य जांचें।

इस अवसर पर उपभोक्ताओं के अधिकारों और सुरक्षित खरीदारी संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक रहा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की 30-35 महिला सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments