Sunday, June 7, 2026
HomePatialaआम आदमी पार्टी पंजाब के किसी भी नागरिक की वोट नहीं कटने...

आम आदमी पार्टी पंजाब के किसी भी नागरिक की वोट नहीं कटने देगी – डॉ. बलबीर सिंह

कहा, एस.आई.आर. के नाम पर वोटबंदी नहीं होने देंगे, लोगों को करेंगे जागरूक
स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को मिली 2 बसें विद्यार्थियों को समर्पित कीं
नई अर्टिगा यूनिवर्सिटी के परीक्षा प्रबंधन में होगी सहायक – डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल

पटियाला, 22 मई,2026: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मतदाता सूचियों की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में किसी भी नागरिक की वोट नहीं कटने दी जाएगी। आज यहां बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 6 करोड़ लोगों की वोटें काटने की कोशिश की जा रही है, क्योंकि भाजपा ने एन.आर.आई. शब्द की जगह अब आर.एन.आई. (रेजिडेंट नॉन इंडियन) बना दिया है और जिन लोगों के माता-पिता व दादा इस देश में रहते हैं, उनकी भी वोटें काटी जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एस.आई.आर. के नाम पर वोटबंदी की जा रही है, जिसे रोकने के लिए आम आदमी पार्टी की टीम पूरी तनदेही से जुटी हुई है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी का बंगाल के बाद अगला निशाना पंजाब है। इसलिए हम पंजाब में ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा घर-घर संपर्क किया जाएगा, जिसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

डॉ. बलबीर सिंह आज यहां महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की दो नई बसें और एक नई अर्टिगा गाड़ी विद्यार्थियों को समर्पित करने पहुंचे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि खेल यूनिवर्सिटी का कैंपस पटियाला शहर से दूर होने के कारण विद्यार्थियों को आ रही परेशानी नई बसों के चलने से खत्म हो जाएगी और अब स्टाफ सहित विद्यार्थियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने इस मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि इस बार बंगाल में जो हुआ, वह पहले कभी देश और दुनिया में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वोटों की समरी रिवीजन हमेशा होती रहती है, जिसमें मृतक, स्थान बदलने वाले या अन्य तथ्यों के आधार पर वोटें काटी जाती थीं और नई वोटें बनाई जाती थीं, लेकिन चुनाव आयोग ने अजीबोगरीब कार्रवाई करते हुए बंगाल में 27 लाख वोटें काट दीं, जिन पर सवाल उठे हैं।

उन्होंने कहा कि देश के जिन राज्यों में लोकप्रिय मुख्यमंत्री जैसे ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल और स्टालिन हैं, उनके क्षेत्रों में लाखों वोटें काटी गईं और कुछ ऐसे मतदाताओं की अंतिम चरण में वोटें बनाई गईं।

इस मौके पर महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल ने बताया कि विद्यार्थियों को यूनिवर्सिटी लाने के लिए एक बस फव्वारा चौक से चलेगी और दूसरी बस स्टैंड से चलाई जाएगी।

डॉ. गिल ने बताया कि नई अर्टिगा वाहन मिलने से परीक्षाओं के संचालन में भी सुविधा होगी। इस बार यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसे प्रबंध किए हैं कि विद्यार्थियों की 4 जून को समाप्त होने वाली परीक्षा का परिणाम 15 जून तक घोषित कर दिया जाएगा, जबकि पहले उचित प्रबंधन न होने के कारण दिसंबर में हुई परीक्षाओं का परिणाम अभी तक लंबित है, जिसे अब दुरुस्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments