Sunday, June 7, 2026
HomePatialaजेलों को सजा केंद्र नहीं, सुधार केंद्र बनाने की जरूरत : स्वास्थ्य...

जेलों को सजा केंद्र नहीं, सुधार केंद्र बनाने की जरूरत : स्वास्थ्य मंत्री

पटियाला जेल ट्रेनिंग स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
पटियाला, 20 मई, 2026: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज पटियाला जेल ट्रेनिंग स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “सोशल वर्क इंटरवेंशन इन प्रिज़न्स” में विशेष रूप से भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने जेल सुधार, कैदियों की मनोवैज्ञानिक सहायता, नशा मुक्ति प्रयासों और सामाजिक पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जेलों के भीतर सामाजिक कार्य हस्तक्षेपों को मजबूत करना तथा कैदियों की मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक भलाई के लिए प्रभावी रणनीतियां तैयार करना है।
अपने संबोधन में डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जेलों को केवल सजा देने के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास केंद्रों के रूप में विकसित करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि कैदियों को सही दिशा, मनोवैज्ञानिक सहायता और नशा मुक्ति सेवाएं प्रदान करके ही उन्हें समाज की मुख्यधारा से दोबारा जोड़ा जा सकता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि जेलों के भीतर गुणवत्तापूर्ण नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की शुरुआत एक महत्वपूर्ण कदम है, जो कैदियों के स्वास्थ्य और मानसिक खुशहाली को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा। उनके अनुसार नशा मुक्ति कार्यक्रम केवल इलाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह एक दीर्घकालिक सामाजिक पुनर्वास प्रक्रिया है, जिसमें परिवार, समाज और प्रशासन की संयुक्त भूमिका आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जेल प्रणाली को अधिक संवेदनशील, प्रभावी और सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में मनोवैज्ञानिक सेवाओं, काउंसलिंग सिस्टम, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और पुनर्वास योजनाओं को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि कैदी जेल से बाहर आने के बाद एक जिम्मेदार और उत्पादक जीवन जी सकें।
डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता जेल सुधार प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी भूमिका कैदियों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम जेल प्रणाली में नई सोच और मानवता केंद्रित दृष्टिकोण को बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर शालीन मित्रा, हरचरण गिल, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के प्रो. विजय राघवन,पीजेटीएस पटियाला के प्रिंसिपल वरुण शर्मा,वाइस प्रिंसिपल मुकेश शर्मा,चीफ वेलफेयर ऑफिसर प्रिजन मुख्यालय पंजाब एच एस गिल सहित विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments