विश्वविद्यालय ने केंद्र स्थापित करने की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है
पटियाला 20 मई 2026 : पंजाब सरकार द्वारा पंजाब के कॉलेजों को जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय के अधीन सेंटर बनने के लिए पत्र जारी किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा सेंटर स्थापित करने की अधिकृत प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।जैसा कि सभी जानते हैं कि जगत गुरु नानक देव पंजाब राज्य मुक्त विश्वविद्यालय पंजाब की पहली सरकारी ओपन यूनिवर्सिटी है,जो पूरे पंजाब में शिक्षा प्रदान कर रही है। विश्वविद्यालय की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा विभाग की कॉलेज एजुकेशन शाखा द्वारा पंजाब के सभी सरकारी,एडिड और निजी कॉलेजों को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि जो भी कॉलेज नियमित शिक्षा के साथ-साथ ओपन और डिस्टेंस मोड के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय से जुड़कर उसका लर्नर सपोर्ट सेंटर बन सकते हैं।इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई और कॉलेजों को निर्देश जारी करने हेतु पंजाबी विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रारों को भी दिशा-निर्देशों की प्रतियां भेज दी गई हैं, ताकि नियमित पढ़ाई के साथ-साथ दूरस्थ शिक्षा का लाभ हर जरूरतमंद युवा तक पहुंचाया जा सके।






