पटियाला 23 नवंबर 2025 : शिरोमणी अकाली दल (पुनः सुरजीत) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने पंजाब सरकार से आग्रह किया है कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी पुण्यतिथि को समर्पित करते हुए पटियाला में बने नए बस अड्डे का नाम नौवें गुरु साहिब के नाम पर रखा जाए।
प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि नए बस अड्डे का अभी तक कोई नाम घोषित नहीं किया गया है, जबकि पटियाला वह पवित्र धरती है, जिसे श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की चरण छोह प्राप्त है। इसलिए बस अड्डे का नाम गुरु साहिब के सम्मान में रखा जाना चाहिए।
उन्होंने उम्मीद जताई कि पंजाब सरकार जल्द ही संगतों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गुरु साहिब की 350वीं शहीदी पुण्यतिथि को समर्पित नाम की घोषणा करेगी।






