स्कूल प्रिंसिपल और समूचा स्टाफ द्वारा विद्यार्थी सम्मानित
पटियाला, 12 मई 2026: पी एम श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी, पटियाला में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब यह पता चला कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थी आदित्य वर्मा, पुत्र श्री विक्रांत वर्मा ने 96.92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बोर्ड की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है और पटियाला जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
खुशी साझा करते हुए स्कूल प्रिंसिपल श्री संदीप वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी आदित्य वर्मा ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र, संस्था, माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थी को माला पहनाकर उसका स्वागत किया और समूचे स्टाफ ने केक काटकर खुशी व्यक्त की।
विद्यार्थी आदित्य वर्मा की सफलता का जश्न मनाते हुए समूचे स्टाफ और विद्यार्थियों ने ढोल की थाप पर भंगड़ा किया। इसके बाद त्रिपड़ी बाजार में क्षेत्रवासियों द्वारा प्रिंसिपल और समूचे स्टाफ की अगुवाई में आदित्य वर्मा का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी ने स्टाफ और विद्यार्थियों के माता-पिता को भी बधाई दी।
इस मौके पर स्कूल की सीनियर लेक्चरर दमनप्रीत कौर, सुखजीत कौर, कक्षा इंचार्ज मैडम कुसुम रानी, भूपिंदर सिंह, जर्नैल सिंह, रजनी भार्गव, अमरजीत वालिया, अमनदीप कौर, संतोष रानी तथा समूचा स्टाफ मौजूद रहा।






