Sunday, June 7, 2026
HomePatialaसाइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा कोचों की समस्याओं के समाधान के लिए...

साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा कोचों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल

कोचों के साथ विशेष बैठक – खेल ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
पटियाला, 11 मई, 2026 : साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के कार्यालय में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह ढालीवाल की अध्यक्षता में प्रदेश भर से आए साइक्लिंग कोचों के साथ सूर्य कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कोचों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की चुनौतियों को समझना और उनके समाधान के लिए उचित कदम उठाना था।
बैठक के दौरान एसोसिएशन के महासचिव श्री जगदीप सिंह काहलों ने जानकारी देते हुए बताया कि कोचों से उन्हें पेश आ रही विभिन्न समस्याओं संबंधी विस्तृत फीडबैक लिया गया। कोचों ने प्रशिक्षण सुविधाओं, उपकरणों की कमी, खिलाड़ियों के लिए डाइट तथा ट्रैकों के रखरखाव से जुड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने बताया कि मौके पर ही बड़ी संख्या में समस्याओं का समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मुद्दों के लिए योजनाबद्ध कार्रवाई तैयार की गई है।
इस अवसर पर श्री काहलों ने कोचों की भूमिका को साइक्लिंग खेल की नींव बताते हुए कहा कि कोच ही वे स्तंभ हैं, जो खिलाड़ियों को राज्य स्तर से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एसोसिएशन की ओर से कोचों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा और प्रदेश में साइक्लिंग के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कोचों के साथ इस प्रकार की संवादात्मक बैठकों का आयोजन नियमित अंतराल पर किया जाएगा, ताकि जमीनी स्तर की समस्याओं का तुरंत समाधान हो सके और खिलाड़ियों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार लाया जा सके।
अंत में सभी कोचों ने एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास दिलाया कि वे साइक्लिंग खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से कार्य करेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments