Sunday, June 7, 2026
HomePatialaपंजाब राज्य एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा नई जिला...

पंजाब राज्य एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी द्वारा नई जिला जेल नाभा का दौरा

कहा, बंदियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कैदी के सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए

गढ़ी ने बंदियों की स्थिति जानने के लिए राज्य की सभी जेलों के दौरों की शुरुआत नाभा जेल से की

नाभा, 11 मई, 2026 : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज नई जिला जेल नाभा का दौरा किया तथा जेल मैनुअल के अनुसार कैदियों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एस.डी.एम. नाभा ए.पी.एस. सोमल और जेल सुपरिटेंडेंट इंद्रजीत सिंह काहलों ने चेयरमैन गढ़ी का नाभा पहुंचने पर स्वागत किया।

दौरे के दौरान चेयरमैन गढ़ी ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया तथा जेल में बंद कैदियों से बातचीत कर उनके रहन-सहन की स्थितियों का जायजा लिया और उनकी शिकायतें एवं समस्याएं सुनीं। उन्होंने कैदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन प्रबंध, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता तथा अन्य कल्याणकारी उपायों की भी समीक्षा की।

इस दौरान मीडिया के साथ अनौपचारिक बातचीत करते हुए चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि जेलों में बंदियों के सुधार हेतु अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वह बंदियों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा के लिए राज्य की सभी जेलों का दौरा करेंगे और इसकी शुरुआत नाभा की इस नई जिला जेल से की गई है। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट इंद्रजीत सिंह काहलों से जेल प्रबंधन संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।

अपने दौरे के दौरान चेयरमैन गढ़ी ने जेल अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेल मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार कैदियों को सभी सुविधाएं एवं कानूनी अधिकार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कैदियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कैदी के सम्मान और अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

जेल सुपरिटेंडेंट काहलों ने चेयरमैन गढ़ी को जेल के कार्यों तथा कैदियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न सुधारात्मक एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस पर चेयरमैन ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति से किसी कारणवश कोई गलती हुई है तो उसे सुधारने के लिए कानून के दायरे में रहते हुए उसके अधिकार मिलते रहने चाहिए।

इस अवसर पर जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरप्रीत सिंह राय, जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी जसवीर कौर, तहसील कल्याण अधिकारी इनायत वालिया तथा तहसीलदार बलजीत सिंह भी उपस्थित थे।
****
फोटो कैप्शन – पंजाब राज्य एस.सी. आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी नई जिला जेल नाभा का दौरा करते हुए।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments