Sunday, June 7, 2026
HomePatialaसाइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा साइकिलिंग को बुलंदियों पर ले जाने के...

साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा साइकिलिंग को बुलंदियों पर ले जाने के लिए कमर कसी: अध्यक्ष चरणजीत सिंह धालीवाल

धरती से आसमान तक पंजाब साइकलिंग की ग्लोबल उड़ान

पंजाब के साइकिल चालकों को ओलंपिक मेडल तक पहुँचाना हमारा मकसद: जनरल सचिव जगदीप सिंह काहलों

पटियाला, 10 मई, 2026 : साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब (CAP) के सूर्या कॉम्प्लेक्स स्थित कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, एसोसिएशन के अध्यक्ष स. चरणजीत सिंह धालीवाल और जनरल सचिव श्री जगदीप सिंह काहलों ने पंजाब में साइकिलिंग खेल को नए युग में ले जाने के लिए एक विस्तृत रोडमैप जारी किया। इस अवसर पर साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब का लोगो (Logo) भी जारी किया गया। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा विशेष रूप से उपस्थित थे।

पदाधिकारियों ने कहा कि CAP का मूल उद्देश्य केवल खेल को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि इसे विश्व स्तर का प्रतिस्पर्धी खेल बनाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंजाब की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से ताकत, सहनशीलता और जज्बा मौजूद है, जिसे सही दिशा और अवसरों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के परिणामों में बदला जा सकता है।

अध्यक्ष स. चरणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एसोसिएशन द्वारा जिला और ब्लॉक स्तर पर टैलेंट हंट कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनके माध्यम से गांवों के उभरते खिलाड़ियों की पहचान की जाएगी। उन्होंने बताया कि हर जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस साइकिलिंग अकादमियां स्थापित करने की योजना तैयार की गई है, जहाँ खिलाड़ियों को कोचिंग के साथ-साथ संतुलित आहार, रहने की सुविधा और उच्च गुणवत्ता वाले उपकरण प्रदान किए जाएंगे।

जनरल सचिव श्री जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि CAP द्वारा पंजाब साइकिलिंग लीग की शुरुआत की जाएगी, जिसमें नकद पुरस्कारों के साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बड़ा मंच मिलेगा। इसके अलावा जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का एक स्पष्ट वार्षिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को लगातार प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलता रहे।

उन्होंने आगे कहा कि हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनिंग के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाया जाएगा, जिसमें डेटा विश्लेषण, परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग, फिटनेस मैनेजमेंट और रिकवरी सिस्टम शामिल होंगे। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कोचिंग देने के लिए विदेशी कोचों और विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा।

इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़े कदम उठाते हुए CAP द्वारा आधुनिक वेलोड्रोम, हाई-परफॉर्मेंस सेंटर और क्षेत्रीय ट्रेनिंग हब बनाने की योजना है। इससे पंजाब में साइकिलिंग के लिए एक मजबूत और दीर्घकालिक ढांचा तैयार होगा।

पंजाब की शानदार साइकिलिंग विरासत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ के साइकिल चालकों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गौरव दिलाया है और अब समय आ गया है कि इस विरासत को पुनर्जीवित किया जाए।

साफ-सुथरे खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए CAP ने कहा कि डोपिंग विरोधी जागरूकता अभियानों, कार्यशालाओं और शिक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से खिलाड़ियों में नैतिकता और ईमानदारी को मजबूत किया जाएगा।

इसके अलावा, CAP साइकिलिंग को केवल एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में ही नहीं, बल्कि एक जीवनशैली के रूप में भी प्रचारित करेगी। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता के लिए बड़े स्तर पर साइकिलिंग अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर पंजाब के सभी कोचों के साथ भी बैठक की गई ताकि खिलाड़ियों के भविष्य के लिए एक बेहतर रोडमैप तैयार किया जा सके।

अंत में, दोनों पदाधिकारियों ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि वे लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ें, तो वे विश्व स्तर पर अपने देश और राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्हें विश्वास है कि मजबूत प्रबंधन और जमीनी स्तर के विकास के साथ पंजाब जल्द ही साइकिलिंग में अपनी विशिष्ट पहचान दोबारा कायम करेगा।

पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि मिट्टी से आसमान तक पंजाब साइकिलिंग दोबारा उड़ान भरेगी

इस अवसर पर संयुक्त सचिव सुखजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष बी.एस. सूदन, उपाध्यक्ष बावा सिंह, संयुक्त सचिव सतविंदर सिंह, सरप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, हरप्रीत कौर, मोहित कुमार, परमवीर सिंह ग्रेवाल, भूपिंदर कुमार, गुरप्रीत कौर, खिलाड़ी, कोच और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

जगदीप सिंह

जनरल सचिव, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब

फोन: 7901964555

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments