Saturday, June 6, 2026
HomePatialaपंजाबी साहित्य सभा पटियाला द्वारा साहित्यिक समागम 10 मई को

पंजाबी साहित्य सभा पटियाला द्वारा साहित्यिक समागम 10 मई को

भगवान दास गुप्ता के यात्रा-वृत्तांत कालका से शिमलाका होगा लोकार्पण

पटियाला, 8 मई, 2026 : पंजाबी साहित्य सभा (रजि.) पटियाला द्वारा 10 मई 2026, दिन रविवार को सुबह 9:30 बजे भाषा विभाग, पंजाब, पटियाला के लेक्चर हॉल में एक साहित्यिक समागम आयोजित किया जा रहा है। सभा के प्रधान डॉ. दर्शन सिंह ‘आशट’ तथा जनरल सचिव दविंदर पटियालवी ने बताया कि इस समागम की अध्यक्षता पूर्व डिप्टी कमिश्नर श्री शिवदुलार सिंह ढिल्लों, आई.ए.एस. करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आकाशवाणी पटियाला के प्रोग्राम प्रमुख जनाब मोहम्मद इम्तियाज़ उपस्थित होंगे।

इस कार्यक्रम के विशेष अतिथियों में रिमट यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ के वाइस चांसलर डॉ. भूपिंदर सिंह बराड़, कवयित्री सुमन बत्रा, पूर्व प्रिंसिपल पंजाब जेल प्रशिक्षण संस्थान राकेश कुमार शर्मा, पी.पी.एस. तथा अरविंदर सिंह दियोल शामिल होंगे।

इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी एवं लेखक श्री भगवान दास गुप्ता के यात्रा-वृत्तांत ‘कालका से शिमला’ का लोकार्पण किया जाएगा। इस पुस्तक पर सागर सूद संजय, सन्नी गुप्ता (मुख्य अध्यापक), इंजीनियर पल्लवी गुप्ता तथा बलजीत सिंह बुत्तर-तराश अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

समागम में उपस्थित लेखक भी अपनी-अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे तथा अतिथियों और लेखकों का सम्मान भी किया जाएगा।

सभा के संरक्षक बाबू सिंह रहल, सुखदेव सिंह शांत, वित्त सचिव बलबीर सिंह दिलदार तथा नवदीप सिंह मंडी सहित पूरी कार्यकारिणी ने लेखकों से विशेष रूप से इस समागम में शामिल होने की अपील की है।

दविंदर पटियालवी
जनरल सचिव

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments