Saturday, June 6, 2026
HomePatialaसरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला में ऊर्जा बचत जागरूकता...

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला में ऊर्जा बचत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला में 06-05-2026 को “बिजली की उपयोगिता क्यों और कैसे करें” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ऊर्जा बचत के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) के DSM कार्यालय से इंजीनियर सलीम मोहम्मद, उप मुख्य अभियंता, इंजीनियर शम्मी जिंदल, अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, इंजीनियर भूपिंदर सिंह, एईई इंजीनियर दिपांशु निमल, एईई इंजीनियर गिरीश कुमार महाजन, एई इंजीनियर अमरजीत सिंह तथा एएई इंजीनियर करमजीत सिंह ने भाग लिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बिजली की संयमित एवं सही उपयोग संबंधी विभिन्न तरीकों और तकनीकों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यार्थियों ने इन उपायों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

पीएसपीसीएल के DSM कार्यालय द्वारा विद्यार्थियों को पहले से ही ऊर्जा संरक्षण विषय पर जानकारी एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया गया था, ताकि उनमें ऊर्जा बचत के प्रति रुचि विकसित हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण विषय पर पेपर प्रस्तुत किए तथा ऊर्जा बचत विषय पर बनाई गई पेंटिंग्स भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

इस अवसर पर स्कूल के पंजाबी लेक्चरर राजिंदर कुमार ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। वहीं जसकिरण कौर विर्क ने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को बिजली की सही उपयोगिता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम अधिक से अधिक स्कूलों में आयोजित किए जाने चाहिए।स्कूल इंचार्ज भगवंत सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ है और पीएसपीसीएल को ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अन्य स्कूलों में भी करवाने चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण संबंधी स्लोगन वाली कॉपियां और मग पुरस्कार स्वरूप वितरित किए गए। भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप कॉपियां दी गईं।

अंत में स्कूल इंचार्ज भगवंत सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments