पटियाला, 29 मार्च 2026 : पटियाला जिले के सनौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को आज अदालत ने फिर से 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। उन्हें 4 दिन का पिछला रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया था।
गौरतलब है कि विधायक पर उनकी दूसरी पत्नी द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों के चलते पटियाला पुलिस ने उन्हें ग्वालियर से गिरफ्तार किया था।
मामला दर्ज होने के बाद से ही पठानमाजरा फरार चल रहे थे, जिसके चलते अदालत ने उन्हें भगोड़ा भी घोषित कर दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ जारी रहेगी।






