भगवंत मान सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा स्तर पर कमीशन का गठन किया: चेयरमैन मन्नण
कहा, व्यापारियों की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जाएगा समाधान
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध: एसडीएम
व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेडर्स कमीशन से संपर्क करें: चेयरमैन धमौली
बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याओं संबंधी फॉर्म भरकर दिए
घनौर, 19 मार्च 2026: घनौर विधानसभा हलके के व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित बनाने के लिए ट्रेडर्स कमीशन की एक महत्वपूर्ण बैठक बस स्टैंड घनौर में आयोजित की गई।
इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब ट्रेड कमीशन हलका घनौर के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मन्नण ने की, जिसमें एसडीएम राजपुरा नमन मार्कन्न, पंजाब ट्रेड कमीशन पटियाला के वाइस चेयरमैन गुरप्रीत सिंह धमौली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी और व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मन्नण ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विधानसभा हलका स्तर पर ट्रेडर्स कमीशन का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि कमीशन का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करना है, ताकि व्यापारिक गतिविधियों को और सुचारू बनाया जा सके।
चेयरमैन ने आगे कहा कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभागों के सहयोग से उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने व्यापारी समुदाय से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेडर्स कमीशन से सीधे संपर्क करें, ताकि उनकी मांगों का तुरंत निपटारा किया जा सके।
इस दौरान एसडीएम नमन मार्कन्न ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कमीशन के साथ मिलकर हर मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाए गए, जिनमें सुरक्षा, टैक्स संबंधी समस्याएं, लाइसेंसिंग और अन्य प्रशासनिक दिक्कतें शामिल थीं। अधिकारियों ने इन समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश जारी किए। इस मौके पर व्यापारियों ने फॉर्म भरकर अपनी समस्याएं लिखित रूप में पंजाब सरकार तक पहुंचाईं।
इस अवसर पर कमीशन के सदस्य टिंकू बंसल हलका चेयरमैन राजपुरा, कीरत सिंह सेहरा, ईटीओ अशोक कुमार, ईओ मुकेश सिंगला, तहसीलदार, ड्यूटी अफसर अवतार सिंह चहल, सरपंच जसवंत सिंह (प्रधान ट्रक यूनियन), अंकित सूद, बलजिंदर सिंह ढकानसू, सतविंदर सिंह सत्ती बासमा, गुरविंदर सिंह काला, सुरिंदर सिंह तुली, मख्खन सिंह और बलजिंदर सिंह (सभी काउंसलर), लखवीर सिंह बैरागी, जसविंदर सिंह जस्सी, हरदीप सिंह फौजी, लवली (प्रधान किरयाना स्टोर), बॉबी (प्रधान ज्वेलर्स) सहित अन्य अधिकारी और घनौर के व्यापारी भी उपस्थित थे।






