HomePatialaपंजाब में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से लोगों में हाहाकार:...

पंजाब में गैस सिलेंडर की कमी और कालाबाजारी से लोगों में हाहाकार: प्रो. बडूंगर

पटियाला, 15 मार्च 2026: किरपाल सिंह बडुंगर, पूर्व अध्यक्ष शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण प्राकृतिक संसाधनों की कमी की आशंका के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी न होने के दावे भ्रामक साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में गैस सिलेंडर न मिलने के कारण लोगों में हाहाकार मचा हुआ है और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है।

प्रो. बडूंगर ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत से गरीब उपभोक्ताओं के साथ धक्केशाही और लूट की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडरों की भारी कमी के कारण लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई लोग सुबह तड़के से ही लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन अंत में उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि सिलेंडर खत्म हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि यह स्थिति उपभोक्ताओं के लिए बेहद परेशान करने वाली है। प्रो. बडूंगर के अनुसार, हाल ही में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक बुजुर्ग की धूप में इंतजार करते समय हार्ट अटैक से मौत भी हो गई, जो बेहद दुखद घटना है।

उन्होंने कहा कि भले ही आज सरकारें राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मना रही हों, लेकिन गरीब उपभोक्ताओं की हो रही खुली लूट के कारण उपभोक्ता अधिकार केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सरकार गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर नियंत्रण क्यों नहीं कर पा रही है।

फोटो कैप्शन:

किरपाल सिंह बडुंगर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments