HomePatialaधार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सरकार की चुप्पी निंदनीय —...

धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सरकार की चुप्पी निंदनीय — रिची डकाला

प्राचीन श्री बावन अवतार मंदिर की अस्तित्व रक्षा के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिची डकाला भी मैदान में; सनातनी समाज को दिया पूर्ण समर्थन

पटियाला, 13 मार्च, 2026 : पटियाला के ऐतिहासिक प्राचीन श्री बावन अवतार मंदिर और पवित्र सरोवर को बचाने के लिए चल रहे संघर्ष को उस समय और बल मिला जब वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रिची डकाला अपने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंचे और सनातनी समाज तथा वंदे मातरम् दल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस मौके पर रिची डकाला के साथ मनोज ठाकुर, गुलाब गर्ग, सेवा बरस्ट, राजीव गोयल, धर्म पाल बंसल, आरजू जिंदल और महेश गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे।

धरने पर बैठे सनातनियों को संबोधित करते हुए रिची डकाला ने कहा कि पटियाला की धार्मिक विरासतों और मंदिरों की पवित्रता को बनाए रखना हम सभी का साझा कर्तव्य है। उन्होंने कहा, “बावन अवतार मंदिर की प्राचीन मान्यता है और लाखों लोगों की आस्था इससे जुड़ी हुई है। सरकार और प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर दिखाई जा रही बेरुखी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम किसी भी कीमत पर मंदिर की जमीन या सरोवर की मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचने देंगे।”

रिची डकाला ने मौजूदा सरकार पर तीखे निशाने साधते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से लोग सड़कों पर बैठे हैं और भूख हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन ‘आप’ सरकार के प्रतिनिधि कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो सरकार लोगों की धार्मिक भावनाओं की कद्र नहीं कर सकती, उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। रिची डकाला ने चेतावनी दी कि यदि मंदिर के पक्ष में जल्द कोई फैसला नहीं लिया गया तो इस संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया कि पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंदरा जी की अगुवाई में पूरी कांग्रेस पार्टी इस धर्म संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम हर कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर उनके साथ कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने “जय श्री राम” और “बावन भगवान की जय” के नारों से माहौल गूंजा दिया।

फोटो– पवित्र सरोवर को बचाने के लिए चल रहे संघर्ष के दौरान बैठे भूख हड़ताली।

रिची डकाला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता

जारीकर्ता

गोल्डी

पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)

9872612881

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments