शिकायतों का मौके पर निपटारा करने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
पटियाला, 12 मार्च, 2026: नगर निगम पटियाला की जॉइंट कमिश्नर मनरीत राणा द्वारा आज वार्ड नंबर 10, त्रिपड़ी इलाके का विशेष दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य इलाके में सीवरेज की ब्लॉकेज और सफाई से संबंधित आ रही समस्याओं का जायजा लेना और उनका तुरंत समाधान करवाना था। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष (यूथ विंग) पटियाला और एम.सी. शिवराज सिंह विर्क एवं अन्य इलाका निवासी विशेष रूप से मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान जॉइंट कमिश्नर ने इलाका निवासियों द्वारा सीवरेज के गंदे पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बारे में शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का निपटारा तुरंत प्रभाव से किया जाए ताकि निवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीवरेज और सफाई सुविधाओं के रखरखाव में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरे के दौरान जॉइंट कमिश्नर के साथ एस.डी.ओ. मनीष कैंथ, जे.ई. (सीवरेज और वाटर सप्लाई) हरविंदर कौर, सैनिटरी इंस्पेक्टर मोहित जिंदल और नगर निगम का अन्य स्टाफ भी विशेष रूप से उपस्थित रहा।
फोटो कैप्शन: नगर निगम की संयुक्त कमिश्नर मैडम मनरीत राणा, जिला अध्यक्ष आम आदमी पार्टी यूथ विंग और एम.सी. वार्ड नंबर 10 शिवराज विर्क एवं अन्य इलाका निवासी।






