Sunday, June 7, 2026
HomePunjabधूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा...

धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की समीक्षा की गई

धूरी को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है

विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

संगरूर, 3 मार्च, 2026 : धूरी शहर में चल रहे विकास कार्यों और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं की आज जिला प्रशासनिक परिसर में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह और डिप्टी कमिश्नर श्री राहुल चाबा द्वारा विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने चल रही परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच के अनुरूप धूरी शहर को मॉडल शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में सड़कों, सीवरेज प्रणाली, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों तथा अन्य बुनियादी ढांचागत सुविधाओं के विकास हेतु बड़े स्तर पर कार्य जारी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान यह भी निर्देश दिए गए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें।

बैठक में एस.डी.एम. धूरी डॉ. इस्मत विजय सिंह, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी अरविंद कुमार, रमनदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति संबंधी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments