HomePatialaपटियाला की सड़कों पर गूंजा सरकार के खिलाफ रोष, मोहित मोहिंद्रा की...

पटियाला की सड़कों पर गूंजा सरकार के खिलाफ रोष, मोहित मोहिंद्रा की अगुवाई में निकला विशाल मार्च

  • पटियाला जैसे ऐतिहासिक शहर में भी लोग शाम के समय घर से निकलने से डरने लगे हैं – मोहित मोहिंद्रा

पटियाला, 11 फरवरी, 2026 : पंजाब में दिन-ब-दिन बिगड़ रही कानून-व्यवस्था की स्थिति और राज्य सरकार की नाकामियों के विरोध में आज पटियाला के त्रिपड़ी इलाके में पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के विशाल समूह द्वारा एक बड़ा रोष मार्च निकाला गया। यह ऐतिहासिक मार्च शंकर किरियाना स्टोर से शुरू होकर कोहली स्वीट्स, त्रिपड़ी तक पहुंचा, जिसमें हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भाग लेकर पंजाब सरकार की नाकामियों का जोरदार विरोध किया।

इस अवसर पर पंजाब मामलों के प्रभारी श्री भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, को-इंचार्ज हीना कावरे, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, हरदयाल कंबोज, साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व एडीजी ढिल्लों, हरविंदर निप्पी, गोपाल सिंगला, गुरशरण कौर रंधावा, नरेश दुग्गल, संजीव शर्मा बिट्टू, विष्णु शर्मा, हरवीर ढींडसा, रिची डकाला, मलकीत सिंह सरपंच, राजेश शर्मा राजू, अनिल मोदगिल, हरविंदर शुक्ला, राजेश मंडोर सहित सैकड़ों ब्लॉक प्रधान, काउंसलर और पटियाला व आसपास के क्षेत्रों के कांग्रेसी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

रोष मार्च को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा ने कहा कि आज पंजाब का हर वर्ग स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा, “आज पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। गैंगस्टरों का राज है, खुलेआम हत्याएं हो रही हैं और नशा घर-घर पहुंच चुका है। लेकिन राज्य की निकम्मी सरकार आंख मूंदकर बैठी है। लोगों की आवाज सुनने के बजाय यह सरकार केवल विज्ञापनों के जरिए अपनी झूठी वाहवाही लूटने में लगी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा कि अब चुप रहने का समय बीत चुका है। यदि आज हम सड़कों पर नहीं उतरे तो पंजाब का भविष्य पूरी तरह अंधकार में चला जाएगा। यह रोष मार्च केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि सोई हुई सरकार के लिए एक चेतावनी है।

मार्च के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और प्रताप सिंह बाजवा ने भी सरकार पर तीखे निशाने साधे। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ इस सरकार को चुना था, लेकिन आज हालात यह हैं कि पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल केवल विपक्षी नेताओं को दबाने के लिए किया जा रहा है, जबकि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पटियाला जैसे ऐतिहासिक शहर में भी लोग शाम के समय घर से निकलने से डरने लगे हैं।

त्रिपड़ी की सड़कों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने योग्य था। जिला, ब्लॉक, मंडल और बूथ कमेटियों के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में वर्तमान और पूर्व काउंसलरों ने इस मार्च में भाग लिया। विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

मोहित मोहिंद्रा ने प्रदर्शनकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जब तक पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार नहीं होता और सरकार जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाती, तब तक यूथ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो आने वाले दिनों में पूरे पंजाब में इसी प्रकार के तीव्र विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

फोटो – रोष प्रदर्शन के दौरान मोहित मोहिंद्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं अन्य।

जारीकर्ता

गोल्डी पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)

9872612881

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments