HomePatialaपंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति को मजबूती

पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति को मजबूती

पटियाला में ‘माता-पिता कार्यशाला’ का आयोजन

पटियाला, 08 फरवरी 2026: पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति को नई दिशा देने और सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता व स्वरूप में सुधार लाने के उद्देश्य से राज्य भर में लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में “माता-पिता कार्यशाला-2” का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत पटियाला के पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल त्रिपड़ी और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मल्टीपरपज में माता-पिता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम में पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने माता-पिता और शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वास्तविक बदलाव तभी संभव है, जब सरकार, माता-पिता और शिक्षक मिलकर एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नई सोच और आधुनिक मानकों के साथ शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मार्गदर्शन और शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के नेतृत्व में सरकारी स्कूल आज देश के बेहतरीन स्कूलों में शामिल हो रहे हैं।

डॉ. बलबीर सिंह ने माता-पिता से अपील की कि वे घर में बच्चों की पढ़ाई और परीक्षा तैयारी के लिए सकारात्मक माहौल बनाएं और शिक्षकों के साथ निरंतर संवाद रखें। उन्होंने कहा कि “माता-पिता का सहयोग, बच्चों का विकास” केवल नारा नहीं, बल्कि समाज की प्रगति की नींव है। इस अवसर पर उन्होंने दाखिला अभियान 2026 का भी शुभारंभ किया और अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल कराने के लिए प्रेरित किया।

इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने त्रिपड़ी, पटियाला में “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना – हर परिवार के लिए मुफ्त इलाज” के तहत लगाए गए पंजीकरण शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्ड बनाने की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को इसे और तेज करने के निर्देश दिए, ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंच सके। उन्होंने बताया कि मान सरकार का लक्ष्य हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि कोई भी नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे।

इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी संजीव शर्मा, प्रिंसिपल विजय कपूर, प्रिंसिपल संदीप कुमार, वरिष्ठ अध्यापकगण, स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी, अभिभावक और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments