• मोहित महिंद्रा ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और वोटर मैपिंग अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान
• प्रशिक्षण बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने की भागीदारी
पटियाला, 14 जून,2026 : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा मोहित महिंद्रा के नेतृत्व में आज पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में बी.एल.ए.-2 की प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के विभिन्न बूथों से बी.एल.ए.-2, बूथ समितियों के सदस्यों तथा पार्टी नेताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहित महिंद्रा ने बी.एल.ए.-2 को चुनाव आयोग द्वारा चलाई जा रही एस.आई.आर. प्रक्रिया तथा संगठन से संबंधित जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मोहित महिंद्रा ने कहा कि बी.एल.ए.-2 का सबसे पहला दायित्व अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना तथा बूथ समिति को पूर्ण रूप से सक्रिय और सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बी.एल.ए.-2 को बूथ समिति के प्रत्येक सदस्य के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए तथा समय-समय पर उन्हें प्रशिक्षण भी देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी बी.एल.ए.-2 अपने क्षेत्र के सरकारी बी.एल.ओ. के साथ तुरंत संपर्क स्थापित करें और मतदाता सूची से संबंधित प्रत्येक कार्य में पूरा सहयोग दें। उन्होंने बताया कि जो युवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हैं, वे अभी से अपना वोट बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अधिक से अधिक नए मतदाताओं का पंजीकरण करवाना तथा लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की सही जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है।
मोहित महिंद्रा ने कहा कि 25 जून 2026 से बी.एल.ओ. द्वारा घर-घर जाकर वोटर मैपिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस अभियान के दौरान बी.एल.ए.-2 तथा बूथ समिति के सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे और घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र के मतदाता अलग-अलग बूथों में दर्ज हैं, तो वहां के बी.एल.ए.-2 आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बी.एल.ओ. के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पटियाला शहरी के अध्यक्ष नरेश दुग्गल का विशेष धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी और सहयोग से बूथ समिति से संबंधित सभी कार्य समय पर और सुचारु रूप से पूरे किए जाएंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
जारीकर्ता
गोल्डी
पीआरओ (मोहित महिंद्रा, कांग्रेस)
9872612881






