Sunday, June 7, 2026
HomePatialaविधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने 1.70 करोड़ रुपये की लागत वाली...

विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने 1.70 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क निर्माण परियोजना का किया शुभारंभ

पटियाला, 15 मई,2026 : अजीत पाल सिंह कोहली ने आज घलौड़ी गेट स्थित मड़ियों वाले पुल से डकाला चुंगी चौक तक बनने वाली लगभग 1.70 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर विधायक कोहली ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से खराब सड़क के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह विकास कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को बेहतर सड़कें और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से यातायात सुगम होगा तथा क्षेत्र के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस मौके पर वनीत सिंगला, गीता रानी, गुरप्रीत गुरी, ज्योति, रमेश सिंगला, पुनीत बुद्धीराजा तथा मनदीप झोला भी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments