HomeHaryanaरतिया पुलिस की बडी कार्यवाही - बुर्ज गांव में हुए जानलेवा हमले...

रतिया पुलिस की बडी कार्यवाही – बुर्ज गांव में हुए जानलेवा हमले मामले में नौवें आरोपी को किया काबू

स्कॉर्पियो में सवार होकर आए हमलावरों ने गंडासे और लोहे की रॉड से किया था हमला; अब तक 9 आरोपी काबू

रतिया, 18 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना सदर रतिया पुलिस ने गांव बुर्ज के पंच पर हुए जानलेवा हमले के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मामले के नौवें सह-आरोपी रवि उर्फ बिंदु पुत्र अशोक कुमार, निवासी सुखमनपुर (रतिया) को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सदर रतिया प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता हीरा सिंह (निवासी गांव बुर्ज), ने पुलिस को बताया था कि 10 अक्टूबर 2025 को जब वह अपने साथियों के साथ एक मकान में बैठा था, तब सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर आए आरोपियों ने हथियारों से उस पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया वा जाते समय दो बाईको को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया ।

पीड़ित हीरा सिंह के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर रतिया में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं 333, 115(2), 351(3), 118(1), 324(4) और 3(5) के तहत मुकदमा 185/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए 8 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब जांच टीम ने नौवें आरोपी रवि उर्फ बिंदु को भी गिरफ्तार कर लिया है।मामले की जाँच जारी है ।

फतेहाबाद पुलिस का संदेश:पुलिस प्रशासन किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या हिंसक हमले को बर्दाश्त नहीं करेगा। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 पर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments