फ़तेहाबाद, 16 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोडिय़ा खेड़ा के प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने बताया कि नांदी फाउंडेशन द्वारा महेन्द्रा प्राईड क्लासरूम कम्पनी के सौजन्य से इस संस्थान में छात्राओं को कौशल विकास से सम्बंधित ट्रैनिंग का आयोजन किया गया।
इस ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य छात्रों के सॉफ्ट स्किल्स, संचार क्षमता और रोजगार योग्यता में वृद्धि करना है। नांदी फाउंडेशन के प्रतिनिधि विनीत मेहता द्वारा छात्राओं को 7 दिवसीय ट्रेनिंग प्रदान की गई। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास और बॉडी लैंग्वेज पर विशेष ध्यान व प्रभावी ढंग से अपनी बात रखने और अंग्रेजी बोलने का अभ्यास, मॉक इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन बारे तथा समय प्रबंधन, समस्या समाधान और टीम वर्क हेतू विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि नांदी फाउंडेशन की ओर से यह मॉड्यूल विशेष रूप से उन युवाओं के लिए डिज़ाइन किया गया है जो अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। ट्रैनिंग उपरांत छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किये गये।






