फ़तेहाबाद, 12, मार्च 2026 (संजीव शर्मा): स्थानीय नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में हरियाणा के राज्यपाल एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी (हरियाणा राज्य शाखा, चंडीगढ़) के अध्यक्ष प्रोफेसर श्री असीम कुमार घोष के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विवेक भारती, सचिव रविंद्र लोहान, हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी तथा महासचिव सुनील कुमार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य में खुशी नई उम्मीद संस्था ने सक्रिय सहयोगी की भूमिका निभाई।
इस दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया गया और युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज सेवा के इस महाकुंभ में अपना योगदान दें। शिविर में रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया। रेडक्रॉस सह सचिव रवि हुड्डा ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्यपाल के जन्मदिवस पर रक्तदान से बेहतर कोई उपहार नहीं हो सकता। इस अवसर पर रेडक्रॉस सहायक सचिव रवि हुड्डा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी दलबीर सिंह, सुनील भाटिया, सुरेंद्र, खुशी नई उम्मीद संस्था की ओर से सुपरवाइजर गोपाल बंसल, अस्पताल की मेडिकल टीम में नर्सिंग ऑफिसर आशा वर्मा, काउंसलर कविता, लैब तकनीशियन कुलदीप कुमार, रेणुका, सुमन और तेजा राम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
फोटो: फतेहाबाद। स्थानीय नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते हुए रक्तदाता।






