भाजपा संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता जुटें : फणिन्द्रनाथ शर्मा
संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : प्रवीण जोड़ा
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लक्ष्य : फणिन्द्रनाथ शर्मा
फ़तेहाबाद, 12, मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा ने फतेहाबाद जिले में बीजेपी के संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बैठकें लीं। बीजेपी जिला कार्यालय में पहुंचने पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने फणिन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत किया। श्री शर्मा ने बीजेपी जिला कार्यालय में फतेहाबाद विधानसभा की संगठनात्मक बैठक ली। जिसमें मुख्य रूप में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा, पूर्व विधायक दुड़ाराम, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, चेयरमैन भारत भूषण मिडढ व वरिष्ठ नेता राजपाल बैनीवाल भी मौजूद रहे। इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई। फणिन्द्रनाथ शर्मा ने नेताओं व कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा ने विधान सभा फतेहाबाद के शक्ति केन्द्र बूथ नंबर 11 की बैठक भी ली। जिसकी अध्यक्षता बूथ प्रमुख गौरव रत्ती ने की। इसके अलावा फणिन्द्रनाथ शर्मा ने रतिया व टोहाना विधानसभा की भी बैठकें ली। जिलेभर में हुई संगठनात्मक बैठकों की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने की। जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य ने सभी विधानसभाओं में पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट ली।

विभिन्न बैठकों को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री फणिन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है और इसकी ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा राष्ट्रहित, सेवा और विकास पर आधारित है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाई है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बेहद आवश्यक है। हर कार्यकर्ता को संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए। शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रदेश में नई ऊर्जा आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आगामी कार्यक्रमों और अभियानों को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर कार्य करने से संगठन और अधिक मजबूत होगा और भाजपा का जनाधार लगातार बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा का फतेहाबाद आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जा रहा है और हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी के साथ जोड़ा जा रहा है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से फतेहाबाद जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को सम्मान और जिम्मेदारी देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। दुड़ाराम ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हमेशा समाज सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास लालोदा, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, सविता टुटेजा, संजय रेवाड़ी, शम्मी ढींगड़ा, कंवल चौधरी, जिला सचिव विक्रम शर्मा, पूनम सिंगला, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सीताराम पूनिया, मनदीप योगी, जसवंत माचरा, टोहाना नगर परिषद के चेयरमैन नरेश बंसल, बलदेव सैनी, चेयरमैन जंगजीत हुड्डा, रामराज मैहता, इन्द्र बतरा, राधाकृष्ण नारंग, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






