HomeHaryanaरतिया ब्लॉक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन विकास भानीखेड़ा का भाजपा कार्यालय में...

रतिया ब्लॉक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन विकास भानीखेड़ा का भाजपा कार्यालय में स्वागत

जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने चेयरमैन विकास भानीखेड़ा को दी बधाई

फ़तेहाबाद, 11 मार्च 2026 (संजीव शर्मा) : रतिया ब्लॉक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन बनने पर विकास भानीखेड़ा अपने साथियों के साथ जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व की हार्दिक बधाई दी और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी विकास भानीखेड़ा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकास भानीखेड़ा को चेयरमैन बनने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रतिया क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त चेयरमैन विकास भानीखेड़ा ने भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके चेयरमैन बनने से रतिया पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के विकास के रास्ते खुल गए हैं। क्षेत्र के विकास में जो बाधाएं आ रही थीं, उन्हें सभी ने मिलकर दूर किया है और अब गांवों के विकास के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। विकास भानीखेड़ा ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों को गति देना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पंचायत समिति रतिया के अधिकांश सदस्यों ने कांग्रेसी चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटाने का काम किया था। इसके बाद अब भाजपा समर्थित विकास भानीखेड़ा को नए चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास की राजनीति में विश्वास रखती है और पार्टी का उद्देश्य प्रदेश के हर क्षेत्र का समान रूप से विकास करना है। उन्होंने कहा कि विकास भानीखेड़ा एक कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास भानीखेड़ा अपने अनुभव और मेहनत के बल पर रतिया क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास को बढ़ावा देने के लिए भाजपा सरकार और संगठन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने विकास भानीखेड़ा को एक बार फिर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments