HomeHaryanaन्यू जनरेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 

न्यू जनरेशन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया 

 फ़तेहाबाद 6 मार्च 2026 (संजीव शर्मा):  न्यू जनरेशन सोशल वेलफेयर सोसायटी और आईटीआई, भोडिया खेड़ा के संयुक्त तत्वाधान से आईटीआई भोडिया खेड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया !कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के महत्व को उजागर करना था !इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई !
कार्यक्रम में डॉ भीमराव अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित श्रीमती अनीता क्रांति और हिसार जिले के राजली गांव की सरपंच सुनीता देवी उपस्थित हुए !
संस्था के कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश खिचड़, हिसार जिले के राजली गांव से वजीर, सुधीर कुमार जूनियर अप्रेंटिसशिप एवं प्लेसमेंट अधिकारी, आईटीआई भोडिया खेड़ा के प्राचार्य रमेश कुमार कार्यक्रम में उपस्थित हुए और महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दी !

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई इसके बाद अतिथियों का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया !
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए अनीता क्रांति ने कहा कि महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान अवसरों की दिशा में समाज को जागरूक करने का दिन है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और सामाजिक सेवा जैसे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।
राजली सरपंच सुनीता देवी ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और सशक्त होंगी, तभी गांव और देश का विकास संभव होगा उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाओं की भागीदारी से गांव विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा !

कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली एवं भाषण, गाना, वस्त्र निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ! छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ! मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समानता जैसे विषयों को सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया ! भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए !

कार्यक्रम के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली एवं भाषण,  गाना, वस्त्र निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ! छात्राओं ने बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अपनी रचनात्मकता व प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया ! मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक समानता जैसे विषयों को सुंदर कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया ! भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने महिलाओं के अधिकार, समानता और आत्मनिर्भरता पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए ! छात्रों ने गीतों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया !
इस मौके पर हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की जिला समन्वयक भारती अरोड़ा ने बताया कि महिलाएं जैव विविधता संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है !
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एनजीओ की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ! इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में उन महिलाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने जीवन में अनेक संघर्षों का सामना कर अपने दम पर सफलता प्राप्त की है ! इन महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों ने समाज में सकारात्मक संदेश दिया कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है !

आईटीआई भोड़िया खेड़ा के प्राचार्य रमेश कुमार ने महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए संस्था के कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता लाने का कार्य करते है ! इस मौके पर संस्था के साथी विष्णु बागड़ी, सुरेश लाखलान ,मुकेश लामबा, विक्रम अरोड़ा, अर्जुन बागड़ी, रोहताश, सुनीता , विकास व आईटीआई भोड़िया खेड़ा स्टाफ व छात्राओं ने भाग लिया !

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments