HomePunjabबठिंडा में छुट्टी पर आए फौजी ने माता-पिता को मारी गोली, पिता...

बठिंडा में छुट्टी पर आए फौजी ने माता-पिता को मारी गोली, पिता की हालत गंभीर

बठिंडा, 06 मार्च 2026: पंजाब के बठिंडा शहर के जोगी नगर इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए एक फौजी ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर गोली चला दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए, जबकि पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी फौजी हरप्रीत सिंह का अपने पिता दलजीत सिंह और मां परमजीत कौर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर हरप्रीत सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि उसने अपने पिता दलजीत सिंह के साथ मारपीट भी की।

घटना के बाद घायल दलजीत सिंह को पहले सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज जारी है।

गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फौजी का अपने माता-पिता के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई।

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और घायल माता-पिता के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments