HomeWorld Newsफिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की चार दिवसीय भारत यात्रा शुरू

फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब की चार दिवसीय भारत यात्रा शुरू

पीएम मोदी से करेंगे वार्ता

नई दिल्ली, 04 मार्च 2026:  फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने आज अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान व्यापार, निवेश और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

राष्ट्रपति स्टब गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक के बाद दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है, जिनका उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को नई गति देना है।

सूत्रों के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी मौजूदा संकट भी वार्ता का एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहेगा। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा हालात पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

यह यात्रा भारत और फिनलैंड के बीच बढ़ते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments