HomePunjabकर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मियों के पासपोर्ट जब्त

कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मियों के पासपोर्ट जब्त

मोहाली, 03 मार्च 2026: कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ से मारपीट मामले में आज अदालत में सुनवाई के दौरान बड़ा आदेश जारी किया गया। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मामले में शामिल चारों पुलिसकर्मी देश छोड़कर बाहर नहीं जा सकेंगे। इसके चलते अदालत ने उनके पासपोर्ट अपने पास जमा करवा लिए हैं।

अदालत ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी आरोपितों को हर पेशी पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। यदि कोई भी पुलिसकर्मी अदालत में हाजिर नहीं होता है, तो इस संबंध में पंजाब के डीजीपी या संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस देना होगा कि संबंधित कर्मचारी पेशी पर क्यों उपस्थित नहीं हुआ।

मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को निर्धारित की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments