HomePunjabओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी वासियों की समस्याएँ सुनीं

ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी वासियों की समस्याएँ सुनीं

धूरी वासियों की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध तरीके से होगा समाधान : ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह

धूरी, 2 मार्च, 2026 : पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. श्री सुखवीर सिंह ने आज मुख्यमंत्री सहायता केंद्र में धूरी वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक मामले का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निपटारा सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी व्यक्ति को बिना कारण कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

श्री सुखवीर सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों तक सरकारी सेवाओं की पहुँच को और सुदृढ़ करना तथा प्रशासन को जवाबदेह बनाना है, ताकि जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संयुक्त प्रमुख सचिव श्री संदीप सिंह गाढ़ा, मुख्यमंत्री फील्ड अधिकारी श्री अरविंद कुमार, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन श्री राजवंत सिंह घुल्ली तथा श्री रमणदीप सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments