HomePunjabबरनाला रैली को लेकर सियासत तेज: राहुल गांधी पर रवनीत सिंह बिट्टू...

बरनाला रैली को लेकर सियासत तेज: राहुल गांधी पर रवनीत सिंह बिट्टू का तंज

बरनाला (पंजाब), 1 मार्च 2026: पंजाब के बरनाला में कांग्रेस द्वारा मनरेगा योजना को लेकर आयोजित की गई रैली के दौरान सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि अगर पंजाब कांग्रेस के नेताओं की बेइज्जती ही करनी थी, तो उन्हें दिल्ली में ही बुला लिया जाता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस नेताओं को पार्टी से बाहर करने की धमकी दी है।

बिट्टू के मुताबिक राहुल गांधी ने नेताओं से कहा कि वे न तो खेलने के योग्य हैं और न ही टीम के खिलाड़ियों में शामिल हैं।

गौरतलब है कि राहुल गांधी बरनाला में कांग्रेस की एक बड़ी रैली में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी गुटबाजी को लेकर नेताओं को दो-टूक संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि कोई भी मुकाबला टीम वर्क से जीता जाता है और एक खिलाड़ी अकेले जीत हासिल नहीं कर सकता। उन्होंने नेताओं को टीम प्लेयर बनने की सलाह देते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया, तो उन्हें रिजर्व में बैठा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments