बठिंडा, 1 मार्च 2026: शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता एवं बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने रविवार को शहर का दौरा कर विधानसभा चुनावों से पहले कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सरकारों पर पंजाब को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जनता से दूर रहे, जबकि चरणजीत सिंह चन्नी पर भी गंभीर आरोप लगे। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बदलाव के नाम पर प्रदेश की कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और अपराध व नशे की घटनाएं बढ़ी हैं।
केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों के बजट में पंजाब की अनदेखी की गई। बादल ने लोगों से अपील की कि वे राज्य में दोबारा शिरोमणि अकाली दल की सरकार बनाकर विकास की नई दिशा तय करें।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।






