HomePunjabजालंधर में फायरिंग की वारदातें जारी, बस स्टैंड इलाके के वरदान मेडिकल...

जालंधर में फायरिंग की वारदातें जारी, बस स्टैंड इलाके के वरदान मेडिकल सेंटर पर चली गोलियां

जालंधर, 1 मार्च 2026: शहर में फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। संतोखपुरा में एक डॉक्टर के घर पर बीती रात हुई गोलीबारी के बाद अब बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मोटा सिंह नगर के वरदान मेडिकल सेंटर में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और उन्होंने अपने चेहरे पर हेलमेट पहन रखा था। आरोपी मेडिकल सेंटर के बाहर रुके और करीब चार राउंड फायरिंग की। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

गोली चलने की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास के लोग सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से शहरवासियों में डर का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments