HomeHaryanaहरियाणा CM नायब सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, स्वास्थ्य का...

हरियाणा CM नायब सैनी ने अनिल विज से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

अंबाला, 28 फरवरी 2026: नायब सिंह सैनी  ने हरियाणा के वरिष्ठ मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बताया जा रहा है कि करीब 10 दिन पहले नहाते समय फिसलने से अनिल विज की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हो गया था।

हादसे के बाद डॉक्टरों ने उनकी टांग पर प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें लगभग एक महीने तक पूर्ण आराम करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य कारणों के चलते विज हरियाणा विधानसभा के चल रहे सत्र में अब तक शामिल नहीं हो सके हैं।

गौरतलब है कि हरियाणा विधानसभा का सत्र 20 फरवरी से शुरू हो चुका है। इससे पहले 19 फरवरी को हुई बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में भी अनिल विज शामिल नहीं हो पाए थे। वहीं, 2 मार्च को पेश किए जाने वाले बजट सत्र में उनकी मौजूदगी को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments