भरतगढ़ (पंजाब), 26 फरवरी 2026: भरतगढ़ में श्री आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला मनाने जा रहे श्रद्धालुओं के साथ एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ट्रॉली कस्बा भरतगढ़ के पास पलट गई।
बताया जा रहा है कि घने कोहरे के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें ट्रॉली पर सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में दिन के समय धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और दोपहर में गर्मी महसूस की जा रही है, जबकि सुबह के समय कई इलाकों में अब भी घना कोहरा बना हुआ है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।






