HomePunjab14 मार्च को मोगा में होगी ‘पंजाब बदलाव रैली’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित...

14 मार्च को मोगा में होगी ‘पंजाब बदलाव रैली’, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित: अश्वनी शर्मा

चंडीगढ़, 26 फरवरी 2026: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 14 मार्च को मोगा में होने वाली ‘पंजाब बदलाव रैली’ को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि पंजाब में बदलाव की शुरुआत का संदेश होगी।

उन्होंने बताया कि मोगा में आयोजित होने वाली इस रैली में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से शामिल होंगे।

इस मौके पर अश्वनी शर्मा ने मौजूदा राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार वर्षों के दौरान सरकार अपने प्रमुख वादों को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और भयमुक्त शासन देने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। बेअदबी मामलों में दोषियों को सजा दिलाने का वादा भी चार साल बाद अधूरा है।

किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि हर फसल पर एम.एस.पी. देने का वादा किया गया था, लेकिन वह भी अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि यह रैली किसानों, दलितों, महिलाओं, युवाओं, व्यापारियों और उद्योग जगत समेत हर वर्ग की समस्याओं को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस रैली को संबोधित करेंगे और पंजाब के लिए भाजपा के विज़न को स्पष्ट करेंगे।

उन्होंने कहा कि ‘आओ मिल-जुल कर पंजाब बदलें’ के नारे के साथ आयोजित होने वाली यह बदलाव रैली पंजाब की राजनीति में एक नया मोड़ साबित होगी और लोगों के सामने मौजूदा सरकार की नाकामियों को रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments