बेंगलुरु, 26 फरवरी 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इन दिनों बेंगलुरु दौरे पर हैं। जानकारी के अनुसार, वह इस दौरान एक निजी केयर सेंटर में लगभग सात दिन तक ठहरेंगे।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री भगवंत मान इसी निजी केयर सेंटर में रह चुके हैं, जहां उन्होंने 10 से 12 दिनों तक ठहरकर अपना इलाज कराया था। उसी संस्थान में उन्होंने पुरानी खांसी और शुगर की समस्या के लिए 12 दिनों का प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) उपचार लिया था।
गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु का दौरा कर उद्योगपतियों से मुलाकात की थी और पंजाब को निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बताया था। अब एक बार फिर वह निजी दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे हैं, जहां वह एक सप्ताह तक निजी केयर सेंटर में रहेंगे।






