HomePunjabगुरदासपुर में पुलिस मुठभेड़: ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के आरोपी...

गुरदासपुर में पुलिस मुठभेड़: ASI और होमगार्ड जवान की हत्या के आरोपी की मौत

गुरदासपुर, 25 फरवरी 2026: पंजाब के गुरदासपुर में ASI और होमगार्ड जवान की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ पुराना शाला इलाके में बुधवार तड़के हुई।

मृत आरोपी की पहचान रणजीत सिंह के रूप में हुई है। संदीप गोयल (DIG, बॉर्डर रेंज) ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों की पहचान की गई थी। पुलिस ने पहले रणजीत सिंह और दिलावर सिंह को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान रणजीत सिंह ने हथियार छिपाने की बात कबूल की थी।

पुलिस जब उसे हथियार बरामदगी के लिए लेकर गई तो उसने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान CIA स्टाफ के इंचार्ज की बांह में भी गोली लगी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

DIG ने बताया कि तीसरे आरोपी इंद्रजीत को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गौरतलब है कि 22 फरवरी को ASI गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार शमीम के शव भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आदियां पुलिस चौकी से बरामद किए गए थे। दोनों ड्यूटी पर तैनात थे और उस समय चौकी पर कोई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments