HomePunjabपंजाब विधानसभा का बजट सत्र 8 मार्च को, पहली बार रविवार को...

पंजाब विधानसभा का बजट सत्र 8 मार्च को, पहली बार रविवार को पेश होगा बजट

चंडीगढ़, 24 फरवरी 2026: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। पहले दिन की कार्यवाही श्रद्धांजलि भाषण और राज्यपाल के संबोधन से आरंभ होगी।

7 मार्च को अवकाश रहेगा, जबकि 8 मार्च (रविवार) को बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा के इतिहास में यह पहली बार होगा जब बजट सत्र रविवार को आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार इस दिन महिलाओं को 1,000 रुपये की ग्रांट देने की घोषणा कर सकती है, इसी कारण इस तिथि का चयन किया गया है।

दो दिन होगी बजट पर चर्चा

विधानसभा से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के बाद 9 मार्च को धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। बजट पर 10 और 11 मार्च को दो दिन चर्चा होगी। इस दौरान सभी दलों के विधायकों को उनकी संख्या के अनुसार बोलने का समय दिया जाएगा। 12 मार्च को गैर-सरकारी कार्य निपटाए जाएंगे।

‘निवेश पंजाब’ कार्यक्रम भी इसी दौरान

13 से 15 मार्च के बीच अवकाश रहेगा। इसी अवधि में मोहाली में “निवेश पंजाब” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के निवेशक पंजाब में निवेश की संभावनाओं का आकलन करेंगे। सदन की कार्यवाही 16 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments